sameer chougaonkar (@semeerc)

sameer chougaonkar @semeerc 2026-11-29T03:00:35.000Z

खबर है कि बिहार के एक सांसद ने समाजवादी पार्टी के एक सांसद से लोकसभा में बिल का समर्थन करने के एवज में प्रलोभन दिया था। बिहार के इस सांसद ने बातचीत में बीजेपी के एक बड़े नेता का नाम भी लिया।सपा के सांसद ने इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर अखिलेश यादव को बता दिया। अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर पत्रकार वार्ता करने की तैयारी कर ली थी,दिल्ली को खबर मिली,दिल्ली नेतृत्व एक्टिव हुआ। बिहार के सांसद को जमकर फटकार लगी। तत्काल आनन फ़ानन में कॉल किए गए। खबर है कि सपा से अभी अभी राज्यसभा गए धन्नासेठ ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई।फिलहाल मामला रफ़ा दफ़ा कर दिया गया है।यूपी में सपा के जिस सांसद को प्रलोभन दिया गया था,वह ब्राह्मण है।

260 29 11236 32 10
sameer chougaonkar @semeerc 2026-11-28T07:57:22.000Z

बड़ी खबर यूपी चुनाव-22 कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर सबसे बड़ी खबर यह है कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस को साफ़ कर दिया है कि कांग्रेस को 55 से ज़्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।55 सीटें मिलने पर भी 15 सीटों पर सपा के उम्मीदवार होंगे। अखिलेश ने यह भी साफ़ कर दिया है कि अगर कांग्रेस से गठबंधन नहीं हुआ तो भी कांग्रेस को ऑफर की गई 26 सीटों पर सपा उम्मीदवार नहीं उतारेगी और इन 26 सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करेगी। #SameerTalksElections

994 96 72160 38 8
munnu pandit @AJAYKUM16830160 2026-11-28T13:51:15.000Z

@semeerc समीर जी आपको क्या लगता है यूपी विधानसभा में बृजेश पाठक चुनाव लड़ेंगे तो हारेंगे ही हारेंगे

1 0 406 1 0
रमेश मेन्दोला @Ramesh_Mendola 2026-11-28T08:19:31.000Z

@semeerc या तो माननीय @yadavakhilesh जी कांग्रेस के मामले में वाकई बहुत उदार है या वो शरद पवार जी की ये बात भूल गए है। मुझे उम्मीद है प्रोफेसर साहब अखिलेश जी को ये जरूर याद दिलाएंगे। @proframgopalya1 जी @samajwadiparty https://t.co/Uth8GjJlqF

6 0 3047 1 0
sameer chougaonkar @semeerc 2026-11-28T02:31:00.000Z

यूपी चुनाव- 21 2014 लोकसभा चुनाव और 2017 विधानसभा चुनाव से उत्तरप्रदेश में लंबे समय से सोशल इंजीनियरिंग के सहारे सत्ता का रास्ता तय करने वाली भाजपा को 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार महसूस हुआ कि उसका सबसे भरोसेमंद आधार गैर यादव ओबीसी अब पूरी तर​ह से उसके साथ नहीं है।  सपा और कांग्रेस के पीडीए (पिछड़ा,दलित और अल्पसंख्यक) नैरेटिव ने जिस तर​ह 2024 लोकसभा चुनाव में इस वर्ग में पैठ बनाई,उसने भाजपा का चुनावी जायका बिगाड़ दिया हैं। इस वोट बैक को वापस पाने के लिए भाजपा ने 18 मार्च 2026 को साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।इस संवैधानिक संस्था के शीर्ष परनिषाद समुदाय से आने वाली साध्वी निरंजन को बिठाकर भाजपा ने सामाजिक प्रतिनिधित्व,वैचारिक प्रतिबद्धता और इन सबके अलावा संगठनात्मक संतुलन का संदेश देने की कोशिश की हैं।   भाजपा ने 2014 के बाद इन्ही ग़ैर यादव ओबीसी समूहों को जोड़कर मजबूत वोट बैक तैयार किया था। लेकिन 2024 में यही वोट बैक कमजोर पड़ गया था।यही वजह है कि भाजपा की रणनीति का केन्द्र फिर से वही गैर यादव ओबीसी बन गए हैं।इस रणनीति का अहम स्तंभ हैं कुर्मी समुदाय से आने वाले पंकज चौधरी,जिन्हें भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं।भाजपा की ओबीसी रणनीति में सबसे अहम चेहरा उप मुख्यमंत्री और मोर्य कुशवाह समुदाय से आने वाले केशव प्रसाद मोर्य है।  गौरतलब है कि पिछले वर्ष भाजपा संसदीय बोर्ड ने मोर्य को बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने भेजा था। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष ले करके सुदूर रूस भेजकर पिछड़ी जाति के नेता के रूप में उनकी अहमियत को और भी स्पष्ट कर दिया था।अब केशव प्रसाद मौर्य के सामने अपनी अहमियत साबित करने की चुनौती है। बीजेपी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 'सामाजिक टोलिया' बनायी हैं।ये छोटे छोटे समूह गांवो और कस्बों में जाकर अलग अलग जातियों के बीच संवाद स्थापित कर रहे हैं।इनका उद्देश यह बताना है कि भाजपा सरकार की योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ओबीसी वर्ग को मिला।गौरतलब है कि नगर निकायों में पाषर्दो के मनोनयन के जरिए भाजपा ने ओबीसी वर्ग को 40 फीसद से ज्यादा हिस्सेदारी देकर यह संकेत दिया हैं कि वह स्थानीय स्तर पर भी सामाजिक संतुलन साधना चाहती है। ओबीसी को साधने की इस रणनीति के साथ भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि ओबीसी को साधते हुए सवर्ण वोटबैंक को कैसे संतुष्ट रखे।अगर संतुलन बिगड़ा,तो चुनावी समीकरण गड़बड़ा सकता हैं।बीजेपी ओबीसी और सवर्ण दोनों की साधने की उधेड़बुन में है।बीजेपी फिलहाल सवर्णों की नाराज़गी को चुनाव में किसी बड़े नुक़सान के रूप में नहीं देख रही हैं,और यही सबसे बड़ी भूल भाजपा कर रही है। अगर भाजपा से नाराज ओबीसी जातियों का सपा की ओर झुकाव 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना जैसा ही रहा और सवर्णों का एक वर्ग भी सपा के साथ शिफ्ट हो गया तो भगवा दल के लिए गंभीर राजनैतिक संकट पैदा होगा। भाजपा के लिए 2027 का उत्तरप्रदेश का विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता की लडाई नहीं,बल्कि सामाजिक संतुलन की परीक्षा भी हैं। सवर्णों की भारी नाराजगी बीजेपी को चुनाव में भारी पड़ सकती है। बीजेपी को सवर्णों की शिकायतों को दूर करना होगा और सपा में शिफ्ट हुए गैर यादव ओबीसी को फिर से अपने साथ जोड़ना होगा। इसमें सफल हुए बिना 2027 यूपी चुनाव बीजेपी के लिए आसान नहीं रहने वाला है। #SameerTalksElections

288 32 13245 44 5
Vinay Tanwar @tanwarvs 2026-11-28T03:18:03.000Z

@semeerc समीर जी आपकी मेहनत की प्रशंसा करनी होगी। आप चुनाव का विश्लेषण बहुत बारीकी से करते हैं (ये जानते हुए भी कि चुनाव बेईमानी से जीता जाएगा)। 🙏🙏

2 0 167 1 0
sameer chougaonkar @semeerc 2026-11-27T06:37:46.000Z

Prime Minister @narendramodi ‘s speech to a roomful of industrialists at a FICCI event last week was a blistering take on the status of “Make in India”, employment and income. But it was also political. “Talking Politics” this week unpicks the political worries underlying the economic messaging- @nistula https://t.co/03WPQmuN70… via @YouTube

@nistula

Prime Minister @narendramodi ‘s speech to a roomful of industrialists at a FICCI event last week was a blistering take on the status of “Make in India”, employment and income. But it was also political. “Talking Politics” this week unpicks the political worries underlying the economic messaging-  https://youtu.be/CC6DHJnBfs8?si=n20YlPCa8hQTqsxa via @YouTube

45 6 4090 4 1
Marya Shakil @maryashakil 2026-11-27T05:35:38.000Z

All eyes on the DMK and NCP (SP) as Parliament prepares to reconvene for the delimitation-linked Women’s Reservation Bill. Why do their positions matter? The NDA’s projected Lok Sabha tally could rise from 319 to 353 with their support — still short of the 360 votes required if all eligible MPs vote. The DMK wants safeguards for Tamil Nadu’s share of parliamentary representation. Supriya Sule has indicated NCP (SP)’s openness to backing the proposal if there is a uniform 50% increase in seats for every state. Will these two parties support the legislation, seek changes or stay away? Their stand could shape the numbers game. NCP (SP) issues a 3 line whip for its MPs.

84 18 12024 5 4
sameer chougaonkar @semeerc 2026-11-27T03:01:25.000Z

यूपी चुनाव- 20 कल संविधान दिवस पर सपा के घोषणा पत्र जारी करते समय आज़म खान मंच से भावुक भाषण दे रहे थे, वही दूसरी तरफ ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद लखनऊ स्थित रमाबाई आंबेडकर मैदान में सपा के ख़िलाफ़ हुंकार भर रहे थे और मुसलमानों को अपनी लीडरशिप खड़ी करने की नसीहत दे रहे थे। अखिलेश यादव ओवैसी के असर से मुस्लिम समुदाय को बचाने के लिए आज़म खान को आज़मा रहे है।2022 के विधानसभा चुनाव में करीब 79% मुस्लिम मतदाताओं के सपा के पक्ष में जाने का आकलन किया गया था।ओवैसी की कोशिश मुस्लिम मतदाताओं को सपा के प्रभाव से बाहर निकालकर उनकी स्वतंत्र सियासी पहचान बनाने की है। ओवैसी और चंद्रशेखर का यह मोर्चा मुस्लिम और दलित को साथ लेकर एक व्यापक बहुजन राजनैतिक विकल्प तैयार करने की कोशिश कर रहा है और यह 2007 में मायावती की अगुआई में बसपा को मिली सफलता को अपने सामने एक मॉडल के रूप में देख रहा है। इस गठबंधन की निगाह उन विधानसभा क्षेत्रों पर है जहां मुस्लिम आबादी 25 फीसद से ज्यादा है और दलित मतदाता भी निर्णायक भूमिका में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर,देवबंद,नकुड़,बेहट,कैराना,शामली,मेरठ, हस्तिनापुर,बिजनौर और नगीना ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं। रुहेलखंड में रामपुर,संभल,मुरादाबाद,कुंदरकी और ठाकुरद्वारा पर इसकी नजर रहेगी।पूर्वांचल में आजमगढ़,मऊ,गाजीपुर,जौनपुर,शाहगंज,मुबारकपुर, वाराणसी और भदोही जैसे क्षेत्रों में भी यह गठबंधन चुनावी समीकरण प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।इन क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाताओं के साथ दलित और पिछड़े वोट कई सीटों पर नतीजे तय करने की स्थिति में है। भले ही यूपी में ओवैसी का पिछला प्रदर्शन खास उत्साहजनक नहीं रहा है,लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि 2027 में भी कुछ नहीं कर पाएंगे।हालांकि,स्थानीय निकाय चुनावों में ओवैसी की पार्टी ने नोटिस में आने लायक प्रदर्शन किया था। 2017 स्थानीय निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने 78 उम्मीदवार उतारे और 29 सीटें जीती थीं। 2023 के स्थानीय निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने पांच नगर पालिका परिषद सीटें जीतीं और नगर निगमों में उसके 75 पार्षद चुने गए। दरअसल,ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के सामने सबसे बड़ी चुनौती भाजपा और सपा के बीच द्विध्रुवीय चुनावी मुकाबले में अपनी जगह बनाने की है।अगर मुस्लिम और दलित मतदाताओं का एक ठीकठाक हिस्सा ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के पास खिसक गया तो सपा को नुकसान होगा और बीजेपी को सीधा फ़ायदा होगा।  स्थानीय उम्मीदवारों की स्वीकार्यता,चुनाव का केंद्रीय मुद्दा और गठबंधन का संगठनात्मक विस्तार ओवैसी और चंद्रशेखर की राह तय करेंगे। फ़िलहाल भीम-मीम की जोड़ी ने सपा के पीडीए,बसपा के दलित आधार और भाजपा विरोधी विपक्षी एकता, तीनों के सामने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।लेकिन यह भी सही है कि सिर्फ दलित-मुस्लिम आबादी का बड़ा आंकड़ा अपने आप चुनावी जीत की गारंटी नहीं बन सकता,ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की असली परीक्षा यह होगी कि यह दोनों अपने भाषणों और सियासी दावों को बूथ स्तर के संगठन, विश्वसनीय उम्मीदवारों और साझा सामाजिक एजेंडे में कितना बदल पाते हैं. आने वाले महीनों में यही तय करेगा कि भीम-मीम की जोड़ी सत्ता की लड़ाई में नया विकल्प बनेगी या विपक्षी दलों का चुनावी गणित बिगाड़कर सत्तारुढ़ भाजपा की राह आसान करेगी। #SameerTalksElections

206 18 8647 18 6
sameer chougaonkar @semeerc 2026-11-26T10:33:15.000Z

यूपी चुनाव- 19 समाजवादी पार्टी ने पाँच उम्मीदवारों की पहली सूची में चार मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। अखिलेश यादव ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि मुस्लिम हमेशा से सपा का सबसे मजबूत वोटर रहा है।मुलायम सिंह यादव ने कड़ी मेहनत से मौलाना मुलायम की छवि अर्जित की थी।बसपा और कांग्रेस के तमाम प्रयासों के बाद भी सपा मुस्लिम मतदाताओं की सबसे पसंदीदा पार्टी बनी रही। आज ओवैसीऔर चंद्रशेखर लखनऊ में रैली कर रहे हैं,लेकिन अखिलेश को कोई बड़ा नुक़सान पहुँचा सके इसकी संभावना कम है।मुस्लिम मतदाता आज भी सपा और कांग्रेस गठबंधन के साथ हैं।  आकड़े भी इसकी ऐतिहासिक गवाही देते हैं कि सपा मुस्लिम समुदाय की पसंदीदा पार्टी रही है। 1993 से यूपी विधानसभा में मुस्लिम विधायकों की संख्या  1993 चुनाव - यूपी विधानसभा चुनाव में कुल 28 मुस्लिम विधायक जीते थे, जिसमें से 11 सपा से, 10 बीएसपी से,2 कांग्रेस से और 5 अन्य पार्टी या निर्दलीय जीते थे। 1996 चुनाव-यूपी विधानसभा चुनाव में कुल 38 मुस्लिम विधायक जीते थे, जिसमें से 19 सपा से, 13 बीएसपी से, कांग्रेस से 3, और 3 अन्य पार्टी या निर्दलीय जीते थे। 2002 चुनाव-यूपी विधानसभा चुनाव में कुल 46 मुस्लिम विधायक जीते थे, जिसमें से 24  सपा से, 13 बीएसपी से, 4 कांग्रेस से और 5 अन्य पार्टी या निर्दलीय जीते थे। 2007 चुनाव-यूपी विधानसभा चुनाव में कुल 56 मुस्लिम विधायक जीते थे, जिसमें से 21  सपा से, बीएसपी से 29, कांग्रेस से 0 और 6 अन्य पार्टी या निर्दलीय जीते थे। 2012 चुनाव-यूपी विधानसभा चुनाव में कुल 68  मुस्लिम विधायक जीते थे, जिसमें से 43  सपा से, 15, बीएसपी से 4, कांग्रेस से और 6 अन्य पार्टी या निर्दलीय जीते थे। 2017 चुनाव-यूपी विधानसभा चुनाव में कुल 24  मुस्लिम विधायक जीते थे, जिसमें से 17  सपा से, 5, बीएसपी से, कांग्रेस से 2 निर्दलीय जीते थे।बीएसपी का एक भी मुस्लिम विधायक नहीं जीता था। 2022 चुनाव-यूपी विधानसभा चुनाव में कुल 34  मुस्लिम विधायक जीते थे, जिसमें से 31 सपा से, 2 सपा के साथ गठबंधन में लड़ी आरएलडी से, सुभासपा से 1 जीता था।बीएसपी और कांग्रेस से एक भी मुस्लिम विधायक नहीं जीता था। अब 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा से कितने मुस्लिम उम्मीदवार जीतते है और ओवेसी की पार्टी से कितने मुस्लिम उम्मीदवार जीतते हैं। #SameerTalksElections

191 26 10302 17 2
ऋषभ @risshavnamdeo18 2026-11-26T06:28:26.000Z

मेरा मानना है पंजाब मे बीजेपी को अकेले चुनाव लड़ना था जीत हार से ज्यादा आपकी इमेज़ भी मेटर करती है, @BJP4India पंजाब से संत नामदेव ज़ी महाराज ने अपनी यात्रा प्रारम्भ की थी उनको आराध्य मानने वाली “दर्जी” समाज को यदि bjp राज्यसभा या राष्ट्रीय संगठन मे अवसर दे तो लाभ होगा

@semeerc

पंजाब चुनाव- 6 पंजाब 2027 विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) जमीन पर मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है और अमृतपाल पंजाब की राजनीति में नए पंथक चेहरे और पंथक पॉलिटिक्स के नए पावर सेंटर के रूप में उभर रहे हैं। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल और फरीदकोट से निर्दलीय सरबजीत सिंह खालसा ने मिलकर सुखबीर बादल के अकाली दल की ग्रामीण जमीन को काफ़ी हद तक कमजोर कर दिया है। अमृतपाल की पार्टी में अब तक अकाली एमएलए मनप्रीत अयाली, पूर्व एमएलए दर्शन सिंह शिवालिक, सीनियर अकाली नेता इकबाल सिंह झुंदा,संता सिंह उमेदपुरी,फिल्म एक्टर रब्बी कंदोला शामिल हो चुके हैं और आने वाले दिनों में और भी अकाली नेता अमृतपाल की पार्टी जॉइन कर सकते हैं। अमृतपाल की पार्टी की सबसे बड़ी दावेदारी फिलहाल पंथक वोट बैंक पर है।जिसका सीधा असर अकाली दल पर पड़ रहा है और इसलिए अकाली दल बीजेपी से गठबंधन को मजबूर हुआ है। 2024 के लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब और फरीदकोट लोकसभा में आने वाली 18 विधानसभा सीटों में से 15 पर अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा की बढ़त ने आम आदमी पार्टी और अकाली दल की चिंता बढ़ा दी है।2022 में यह 15 सीटें आप पार्टी ने जीती थीं। अमृतपाल फिलहाल जेल में हैं लेकिन उनके पिता तरसेम सिंह ने अब वारिस पंजाब दे को संगठन नहीं बल्कि राजनीतिक पार्टी का रूप दे दिया है।अगर पंथक वोटों का बड़ा हिस्सा अमृतपाल के साथ जाता है, तो अकाली दल और आप पार्टी को तगड़ा नुकसान होना तय है। खबर है कि अमृतपाल सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल सीटों का चयन किया है।इन सीटों में से किसी एक या दो सीट से अमृतपाल सिंह विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।सीएम भगवंत मान के ख़िलाफ़ धूरी से चुनाव लड़ने के लिए अमृतपाल इच्छुक हैं।  अमृतपाल का उभार क्यों हो रहा? इसके पीछे सबसे बड़ी वजह शिरोमणि अकाली दल का लगातार कमजोर होना माना जा रहा है। 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं और बहबल कलां-कोटकपूरा गोलीकांड के बाद अकाली दल की साख को बड़ा झटका लगा। 2007 और 2012 में लगातार सरकार बनाने वाली पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में घटकर 15 सीटों पर आ गई। 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा से 24 साल पुराना गठबंधन भी टूट गया। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल सिर्फ 3 सीटें जीत सका और 2024 लोकसभा चुनाव में एक सीट जीत पर सिमट गया।अकाली दल के लगातार कमजोर होने से पंथक राजनीति में नेतृत्व का एक खालीपन बना।इसी दौर में अमृतपाल सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए रिकॉर्ड अंतर से जीता।फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा की जीत ने भी इस बदलाव को और मजबूत संकेत दिया है। बीजेपी और अकाली दल मिलकर अमृतपाल को पंजाब में एक राजनीतिक ताकत बनने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।बीजेपी जानती है कि अमृतपाल सिंह का उभार पंजाब को नए संकट में डाल देगा,बीजेपी पंजाब को उस संकट से बचाने के लिए अकाली दल के साथ गठबंधन करने पर मजबूर हुई है। #SameerTalksElections

1 0 230 1 0
sameer chougaonkar @semeerc 2026-11-26T02:58:20.000Z

पंजाब चुनाव- 6 पंजाब 2027 विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) जमीन पर मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है और अमृतपाल पंजाब की राजनीति में नए पंथक चेहरे और पंथक पॉलिटिक्स के नए पावर सेंटर के रूप में उभर रहे हैं। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल और फरीदकोट से निर्दलीय सरबजीत सिंह खालसा ने मिलकर सुखबीर बादल के अकाली दल की ग्रामीण जमीन को काफ़ी हद तक कमजोर कर दिया है। अमृतपाल की पार्टी में अब तक अकाली एमएलए मनप्रीत अयाली, पूर्व एमएलए दर्शन सिंह शिवालिक, सीनियर अकाली नेता इकबाल सिंह झुंदा,संता सिंह उमेदपुरी,फिल्म एक्टर रब्बी कंदोला शामिल हो चुके हैं और आने वाले दिनों में और भी अकाली नेता अमृतपाल की पार्टी जॉइन कर सकते हैं। अमृतपाल की पार्टी की सबसे बड़ी दावेदारी फिलहाल पंथक वोट बैंक पर है।जिसका सीधा असर अकाली दल पर पड़ रहा है और इसलिए अकाली दल बीजेपी से गठबंधन को मजबूर हुआ है। 2024 के लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब और फरीदकोट लोकसभा में आने वाली 18 विधानसभा सीटों में से 15 पर अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा की बढ़त ने आम आदमी पार्टी और अकाली दल की चिंता बढ़ा दी है।2022 में यह 15 सीटें आप पार्टी ने जीती थीं। अमृतपाल फिलहाल जेल में हैं लेकिन उनके पिता तरसेम सिंह ने अब वारिस पंजाब दे को संगठन नहीं बल्कि राजनीतिक पार्टी का रूप दे दिया है।अगर पंथक वोटों का बड़ा हिस्सा अमृतपाल के साथ जाता है, तो अकाली दल और आप पार्टी को तगड़ा नुकसान होना तय है। खबर है कि अमृतपाल सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल सीटों का चयन किया है।इन सीटों में से किसी एक या दो सीट से अमृतपाल सिंह विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।सीएम भगवंत मान के ख़िलाफ़ धूरी से चुनाव लड़ने के लिए अमृतपाल इच्छुक हैं।  अमृतपाल का उभार क्यों हो रहा? इसके पीछे सबसे बड़ी वजह शिरोमणि अकाली दल का लगातार कमजोर होना माना जा रहा है। 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं और बहबल कलां-कोटकपूरा गोलीकांड के बाद अकाली दल की साख को बड़ा झटका लगा। 2007 और 2012 में लगातार सरकार बनाने वाली पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में घटकर 15 सीटों पर आ गई। 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा से 24 साल पुराना गठबंधन भी टूट गया। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल सिर्फ 3 सीटें जीत सका और 2024 लोकसभा चुनाव में एक सीट जीत पर सिमट गया।अकाली दल के लगातार कमजोर होने से पंथक राजनीति में नेतृत्व का एक खालीपन बना।इसी दौर में अमृतपाल सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए रिकॉर्ड अंतर से जीता।फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा की जीत ने भी इस बदलाव को और मजबूत संकेत दिया है। बीजेपी और अकाली दल मिलकर अमृतपाल को पंजाब में एक राजनीतिक ताकत बनने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।बीजेपी जानती है कि अमृतपाल सिंह का उभार पंजाब को नए संकट में डाल देगा,बीजेपी पंजाब को उस संकट से बचाने के लिए अकाली दल के साथ गठबंधन करने पर मजबूर हुई है। #SameerTalksElections

297 29 16890 16 1
UP_Midlands @UpMidlands 2026-11-26T04:54:47.000Z

@semeerc समीर जी, अकाली दल का भारतिय जनसंघ - जो आगे चल कर भारतिय जनता पार्टी हो गयी - के साथे 50 सालों से भी ज्यादा पुराना गठबंधन है, 2020 में गठबंधन का टूटने का कारण क्या सिर्फ कृषी कानून ही था........या कुछ और?

1 0 241 1 0
Ajit Anjum @ajitanjum 2026-11-26T03:55:52.000Z

जनेश्वर मिश्रा पार्क में सुबह की सैर का मज़ा ही कुछ और है . अखिलेश यादव ने लखनऊ में इतना खूबसूरत और विशाल पार्क बनवाया . योगी राज में यहां एक म्यूजिकल फाउंटेन बना है . अच्छी बात है कि पार्क काफी मेंटेन है . https://t.co/liMOR29neX

3685 434 224287 491 105
sameer chougaonkar @semeerc 2026-11-25T03:07:13.000Z

यूपी चुनाव- 16 कांग्रेस ना प्यार का प्रस्ताव ठीक से दे सकती है और ना दुश्मनी खुलकर कर पाती है।दोनों में अनाड़ी है। कांग्रेस के सच्चे प्यार में भी सहयोगी साथी को धोखा नजर आता है।इसलिए कांग्रेस का ब्रेकअप हो जाता है।रिश्ता लंबा चल नहीं पाता।  बीजेपी दोनों में खिलाड़ी हैं।जिसे प्यार का प्रस्ताव देती है,उसे किसी और से प्यार करने लायक नहीं छोड़ती हैं।अफेयर भी मुझसे और शादी भी मुझसे करनी होगी। बीजेपी तो एक के साथ रिश्ते में रहते हुए दूसरे से अफेयर करने की कला में भी माहिर है।बीजेपी का सिद्धांत साफ़ है “तुम मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं बन सकती”,किसी और की बाहों में देखूँगा तो बर्बाद कर दूँगा।उद्धव ने बीजेपी के साथ रिश्ते में रहते हुए कांग्रेस से अफेयर चलाया तो बीजेपी ने बर्बाद कर दिया। नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ शादी की लेकिन आरजेडी के साथ भाग गई,लौटकर वापस आना पड़ा।किसी और के साथ इश्क़ लड़ाने की सजा नीतीश को को दी जा चुकी है।अकाली दल के साथ बीजेपी का गृहस्थ जीवन अच्छा चल रहा था,अचानक अकाली ने तलाक लिया।अकाली को अकेलापन महसूस हुआ।बीजेपी को प्यार का पैग़ाम भेजा।पंजाब में बीजेपी भी अकेलापन महसूस कर रही थी।दोनों को महसूस हुआ कि एक दूसरे के बिना पंजाब में गुजारा नहीं है।बीजेपी शादी को तैयार नहीं थी,आख़िरकार दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का तय किया। कांग्रेस जब जवां थी,तब कांग्रेस का जलवा था।सब कांग्रेस पर लट्टू थे।अब कांग्रेस अधेड़ उम्र में बूढ़ी ज़्यादा लगती है।इसलिए कांग्रेस पर अब कोई डोरे नहीं डालना चाहता।कांग्रेस बुढ़ापे में सपा से सच्चा प्यार चाहती है,सपा के लिए कांग्रेस अब सच्चा प्यार नहीं शुगर डैडी है।जब जितनी जरूरत है,उतना इस्तेमाल करो। कांग्रेस ने अपनी जवानी में सब राजनीतिक जमा पूंजी लुटा दी।कुछ भी बचा कर नहीं रखा।अब दर दर की ठोकरें खाना पड़ रही हैं।सीटों की भीख माँगनी पड़ रही है।कांग्रेस ने जिन पर अपनी जवानी लुटाई,वह अब बुढ़ापे में कांग्रेस को भरे बाजार बेइज्जत कर रहे हैं।सरेआम आबरू लूट रहे हैं।   सपा के 26 सीटी के प्रस्ताव और बातचीत के दौरान पाँच उम्मीदवार की सूची जारी करना,कांग्रेस-सपा के रिश्तों की  हकीकत बया कर रहा है। #SameerTalksElections

470 68 20345 91 15
Mohit @96Moshri 2026-11-26T01:24:56.000Z

@semeerc ये तो एक दम अलग टाइप का लेख लिख दिया सर आपने. पढ़ने में हँसी बहुत आई और सच तो आप सदैव लिखते है. मज़ा आ गया. प्रणाम 🙏🤣🤣🤣

1 0 15 1 0