#EditorsTake | ये बाजार नहीं आसान
ये बाजार नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए,
कभी रैली को सलाम, कभी गिरावट को सह लीजिए
हमने तो अपना नजरिया पूरी शिद्दत से रखा है,
लोगों के शोर को भी मुस्कुराकर सह लीजिए
तारीफों से कभी उड़ते नहीं, तानों से कभी झुकते नहीं,
हम बाजार में नजरिए रखते हैं, मौसम देखकर रुख बदलते नहीं
ना रैली का गुरूर है, ना गिरावट का मलाल है,
बाजार है जनाब, यहां हर दिन नया सवाल है
हमने जो कहा, अपने यकीन से कहा,
लोग क्या कहेंगे, ये सोचना हमारा काम नहीं
@_anujsinghal #StockMarket #IndianStockMarket #FIIs #FIIInvestment #MarketRally #AIRally #GlobalMarkets