Amit Shah (@AmitShah)

Amit Shah @AmitShah 2026-11-28T12:52:46.000Z

षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी श्री द्वारकेशलालजी महाराजश्री के 60वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित 'विश्व कल्याण महोत्सव' को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहा हूँ... https://x.com/i/broadcasts/2mdOANyJZgOoBV

351 126 33114 23 3
Amit Shah @AmitShah 2026-11-28T12:34:14.000Z

Vetrivel Muruganukku Arogara! Lord Murugan destroys evil forces with His ever-victorious spear, and the light of Karthigai Deepam dispels all darkness. May Lord Murugan bless everyone with joy, well-being and prosperity. வெற்றிவேல் முருகனுக்கு ஆரோகரா! முருகப்பெருமான் தனது வெற்றிவேல் கொண்டு தீய சக்திகளை அழிக்கிறார், கார்த்திகை தீபத்தின் ஒளி எல்லா இருளையும் அகற்றுகிறது. முருகப்பெருமான் அனைவருக்கும் மகிழ்ச்சி, நல்வாழ்வு மற்றும் செழிப்பையும், அதர்மத்தை அழித்து ஞானத்தையும் அருளட்டும்.

25857 5412 196456 468 149
Amit Shah @AmitShah 2026-11-28T08:10:21.000Z

मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है। साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है। इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा। अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएँ सदन में रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएँ बनाने, विकास को गति देने में मदद मिलेगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा। उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए।

6393 1282 436613 377 78
Amit Shah @AmitShah 2026-11-28T07:54:24.000Z

नारी शक्ति को जनप्रतिनिधित्व में भी मजबूत भागीदारी दिलाना मोदी सरकार का संकल्प रहा है। कल मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी के साथ ही देश की महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में जो 33% आरक्षण दिया गया था, वह अब साकार होगा। विधानसभाओं में महिलाओं की कम से कम एक-तिहाई भागीदारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योजनाओं को और अधिक समावेशी बनाएगी, वहीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति नीति निर्माण, कानून निर्माण और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के निर्धारण में एक नया आयाम जोड़ेगी। महिलाओं को शासन में मजबूत भागीदार बनाने वाली इस ऐतिहासिक पहल का सभी दल समर्थन करें।

3672 991 408841 264 44
Amit Shah @AmitShah 2026-11-28T03:20:21.000Z

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूँ। महात्मा फुले का स्पष्ट मानना था कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन और प्रगति का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने बालिकाओं के लिए विद्यालय खोलकर नारी शिक्षा की मजबूत नींव रखी और 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना कर समरसता व समानता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और विचार आज भी हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत हैं।

1158 392 53542 246 46
Amit Shah @AmitShah 2026-11-27T03:35:37.000Z

Warm birthday greetings to Union Minister Shri @JoshiPralhad Ji. Your commitment to public service and dedicated efforts for the same are advancing Modi Ji's vision of the welfare and progress of the people. Praying for your long and healthy life.

2432 410 1114006 86 5
Amit Shah @AmitShah 2026-11-26T16:46:22.000Z

20 वर्षों से चुनाव हारने के बाद भी राहुल गांधी आत्मचिंतन नहीं करते। जनता का विश्वास विदेश की यात्राओं से नहीं केवल और केवल जनता की सेवा व उनकी समस्याओं के समाधान से ही मिलता है। #SamvidhanGauravDiwas https://t.co/9LWVbyzabf

3421 695 77228 150 19
Amit Shah @AmitShah 2026-11-26T16:44:55.000Z

एक ओर राहुल गांधी संविधान की बात करते हैं और दूसरी ओर संसद, अदालतों और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर और विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करते हैं। #SamvidhanGauravDiwas https://t.co/blYZgBUt3X

3484 675 36314 116 9
Amit Shah @AmitShah 2026-11-26T16:36:41.000Z

कांग्रेस ने ऐसे संविधान संशोधन किए जिनसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकार कुचले गए, जबकि मोदी सरकार ने संविधान संशोधनों के माध्यम से जनता के अधिकारों को सशक्त कियाI #SamvidhanGauravDiwas https://t.co/lwwDpGiTx0

3198 525 51429 39 7
Amit Shah @AmitShah 2026-11-26T16:30:11.000Z

जो लोग संविधान को दिखावे के लिए लहराते हैं, वे कभी समय निकालकर संविधान की स्पिरिट को समझें। #SamvidhanGauravDiwas https://t.co/VXu5D0hKkr

3083 566 66726 69 15
Amit Shah @AmitShah 2026-11-26T15:53:41.000Z

हमारा संविधान स्वाधीनता सेनानियों के स्वप्नों और आकांक्षाओं का एक प्रतिबिंब है। आज नई दिल्ली में आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' समारोह में संविधान निर्माताओं को नमन किया और संवैधानिक मूल्यों के प्रति देश के संकल्प को दोहराया। कांग्रेस की सरकारों द्वारा संविधान को केवल शासन चलाने की मार्गदर्शिका मानने का प्रयास हुआ और इसकी मूल भावना को जनता में मजबूत करने की प्रक्रिया को भुला दिया गया। वहीं मोदी जी ने 'संविधान दिवस' मनाने की शुरुआत कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। मोदी सरकार में संविधान के आदर्श केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार, गरिमा व समान अवसर सुनिश्चित करने का सशक्त आधार बने हैं।

3140 567 22479 38 2
Amit Shah @AmitShah 2026-11-26T11:09:24.000Z

भारत का संविधान राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। संविधान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' समारोह से लाइव… https://x.com/i/broadcasts/2peVbjgZblQzWP

2511 656 67134 105 29
Amit Shah @AmitShah 2026-11-26T07:19:28.000Z

'रामायण' फ़िल्म की टीम से नई दिल्ली में भेंट की। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने अपने जीवन से कर्तव्यपालन, त्याग व सत्यनिष्ठा के जो आदर्श स्थापित किए, उन्हें सिनेमा की आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाने के इस अभिनव प्रयास के लिए पूरी टीम को बधाई। https://t.co/I8pJTuzWm1

12391 1724 774166 413 118
Amit Shah @AmitShah 2026-11-26T03:18:05.000Z

वर्ष 2008 में आज ही के दिन मुंबई पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब देते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ और इस हमले में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आतंकवाद मानवता के विरुद्ध सबसे जघन्य अपराध है। मोदी सरकार की आतंक के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति की सराहना दुनियाभर में हो रही है। आज भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाते हुए आतंक के हर रूप और हर साजिश के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई कर रहा है।

10160 1882 1103253 195 29
Amit Shah @AmitShah 2026-11-26T02:17:06.000Z

समस्त देशवासियों को ‘संविधान दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन करता हूँ। हमारा संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जो हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान से जीने का अधिकार देता है। मोदी जी ने ‘संविधान दिवस’ मनाने की शुरुआत कर संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।

2698 664 61495 285 40